गंगापार, मार्च 18 -- नवरात्र की तैयारियां समूचे क्षेत्र में तेजी से शुरू हैं। नवरात्र को लेकर देवी मंदिरों में साफ सफाई और रंगाई पोताई का काम भी समापन की ओर है। बाजारों में नारियल, चुनरी, फूल माला आदि की दुकानें भी सजने लगी हैं। गुरुवार से नवरात्र शुरु होने के साथ ही क्षेत्र के मांडा खास स्थित सिद्ध पीठ मां मांडवी देवी धाम, मांडा खास स्थित सातों बहनों की मेढ़ुली महारानी शीतला मंदिर, भारतगंज कस्बा स्थित बुड्ढी मैया मंदिर, गरेथा स्थित बाराही मंदिर में बुधवार को पूरे दिन साफ सफाई और रंगाई पोताई का काम तेजी से चलता रहा। इन सभी मंदिरों में नवरात्र के नौ दिन तक मेला लगता है तथा दूर दराज के तमाम भक्त मां के दर्शन के लिए आते हैं। मंदिरों में माला फूल, नारियल, चुनरी और प्रसाद की दुकानों के लिए भी व्यवस्था की गई। बाजारों में भी नारियल चुनरी और प्रस...