सोनभद्र, मार्च 19 -- सोनभद्र। वासंतिक नवरात्र का गुरुवार से प्रारंभ हो गया। पहले दिन देवी मंदिरों में मां शैलपुत्री का भक्तों ने दर्शन-पूजन किया। इस दौरान मंदिरों में दर्शन करने के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने मातारानी का जयकारा लगाया तो पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। पहले दिन मंदिरों पर मातारानी के भक्त तड़के ही मंदिर के पास पहुंच गए थे। जैसे ही कपाट खुला लोगों ने आरती-पूजन में सम्मिलित होकर माता के दरबार में मत्था टेका। पहले दिन मां दुर्गा के पहले स्वरूप शैलपुत्री की पूजा अर्चना की। नगर के शीतला माता मंदिर, सातो शीतला मंदिर, दुर्गा मंदिर, संतोषी माता मंदिर में भक्तों ने मत्था टेका। हाइडिल कालोनी में हाइडिल मैदान के पास स्थित काली मंदिर को भव्य ढ़ंग से सजाया गया था। रंग-बिरंगे झालरों के साथ यहां भजन गया गया। इसी तरह जिले के रामगढ़ के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.