बगहा, मार्च 20 -- बेतिया, हमारे संवाददाता। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन नगर के सभी दुर्गा माता के मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई। भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर के दुर्गा बाग मंदिर परिसर की पूरी सफाई की गई थी। मंदिरों में दुर्गा सप्तशती के बोल गूंजते रहे। भक्तों में कलश स्थापना को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। माता को चढ़ाने के लिए लाल चुनरी सहित प्रसाद के लिए कई प्रकार की सामग्रियों की जमकर खरीदारी की गई। नगर के दुर्गा बाग मंदिर के बाहर तरह-तरह के प्रसाद, नारियल और चुनरी की बिक्री के लिए स्टॉल लगाया गया है। माता को प्रिय अड़हुल फूल चढ़ाने के लिए भक्तों ने खरीदारी की। इधर नगर के तीन लालटेन चौक स्थित माता दुर्गा मंदिर परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया जा चुका है। पूरे मंदिर परिसर को गेंदे के फूल की लड़ियों और झालर से सजाया गया है...