मऊ, मार्च 22 -- मऊ, संवाददाता। नवरात्र के चौथे दिन रविवार को देवी मंदिरों में पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार शुरु से लगी रही। नगर समेत ग्रामीण अंचलों के देवी मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं की लंबी कतार रही। इस दौरान देवी मंदिरों पर सुरक्षा को लेकर कड़ी चौकसी रही। प्रमुख मंदिरों में सीसी कैमरे से उच्चाधिकारी पल-पल की गतिविधि पर पैनी नजर रखे रहे। नगर समेत ग्रामीण अंचलों में नवरात्र के चौथे दिन भी श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन के लिए कतार लगी रही। नगर क्षेत्र स्थित रोडवेज दुर्गा मंदिर, शीतला माता मंदिर, कोपागंज स्थित दुर्गा मंदिर समेत अन्य देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की कतार लगी रही। इस दौरान श्रद्धालु पूरे भक्ति भाव से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना करते नजर आए। मंदिर परिसर जय माता दी के जयकारों से ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.