हमीरपुर, मार्च 21 -- हमीरपुर, संवाददाता। नवरात्र के चलते जिले के लोग देवी मां की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। दर्शन-पूजन के साथ धार्मिक अनुष्ठानों का दौर भी शुरू हो गया है। कहीं अखंड रामायण तो कहीं पर कथा व मुंडन संस्कारों का आयोजन चल रहा है। देवी पांडालों में शाम के समय होने वाली आरती में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। चैत्र नवरात्र के चतुर्थक्म मां कूष्मांडा का भक्तों ने विधि-विधान के साथ पूजन अर्चन किया। देवी भक्तों द्वारा घरों में बोये गये जवारों के साथ ही माता की आराधना को लेकर अखंड ज्योति नौ दिनों के लिए जलाये हुए हैं। शनिवार को देवी मां के दर्शन के लिए देवी मंदिरों में सुबह से देर शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा। देवी मंदिरों में अखंड रामायण के साथ ही कथा, बच्चों के मुंडन संस्कार सहित अन्य धार्मिक कार्यों की धूम नजर आई। चौरा देवी मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.