फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 19 -- फर्रुखाबाद। चैत्र नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने श्रद्धा व उल्लास के साथ मैय्यारानी की अगुवानी की। घरों और मंदिरों में भक्तों ने पूजन-अर्चन किया। शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में सुबह से लेकर देर शाम तक जय माता दी के जयकारे गू्ंजते रहे।गुरुवार को नवरात्र के पहले दिन तड़के ही लोग जाग गए। स्नान आदि करने के बाद पूजन की तैयारी शुरू की। बाजार भी सुबह जल्दी खुल गए। लोगों ने बाजार जाकर पूजन सामग्री के साथ ही फल, फूल, मिष्ठान व नारियल आदि खरीदा। श्रद्धालुओं ने शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना की। मैय्यारानी को नए-नए वस्त्र पहनाने के साथ ही उन्हें श्रृंगार सामग्री चढ़ाई। हवन-पूजन भी किया गया। दुर्गा सप्तशती का पाठ भी श्रद्धालुओं ने किया। पूजन-अर्चन के बाद भक्तों ने देवी मंदिरों की ओर रुख किया। शहर के रेलवे रोड स्थित मठिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.