सिद्धार्थ, मार्च 20 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। चैत्र नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को पूरे जनपद में आस्था, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। तड़के सुबह जैसे ही देवी मंदिरों के कपाट खुले, वैसे ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हर ओर जय माता दी के जयघोष, घंटा-घड़ियाल और शंख ध्वनि से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। मंदिर परिसरों को रंग-बिरंगी लाइटों,फूल-मालाओं और आकर्षक सजावट से सुसज्जित किया गया था, जिससे मां दुर्गा के स्वरूप अत्यंत भव्य और दिव्य प्रतीत हो रहे थे। जनपद के महाभारत कालीन आस्था से जुड़े सिद्धपीठ पल्टादेवी मंदिर पर सबसे अधिक भीड़ उमड़ी। यहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। खास बात यह रही कि स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ पूरे जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोग पहुंचे, वहीं पड़ोसी नेपाल राष्ट्र से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.