चंदौली, मार्च 22 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। चैत्र नवरात्र के चौथे दिन रविवार को मां कूष्माण्डा की विधि विधान से पूजा पाठ श्रद्धालुओं ने किया। इस दौरान देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। श्रद्धालुओं मां चरणों में मत्था टेका और विधि विधान से पूजन-अचर्न कर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान श्रद्धालुओं के जयकारे से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय रहा।चैत्र नवरात्र के चौथे दिन रविवार की भोर मंदिर का पट खुलते ही भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। नगर के रवि नगर और जीटी रोड स्थित प्राचीन मां काली मंदिर, कंदवा में मां मंसा देवी, चहनिया के कांवर में मां महड़ौरा देवी, मां खंडवारी देवी, चकिया नगर स्थित प्राचीन मां काली मंदिर में सुबह से ही दर्शन करने वालों की भीड़ रही। सुरक्षा को लेकर सभी प्रमुख मंदिरों पर पुलिस भी तैनात रही। वहीं घरों में नवर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.