बलिया, मार्च 21 -- बलिया, संवाददाता। वासंतिक नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को भोर से ही देवी मंदिरों और घरों में धार्मिक अनुष्ठानों की धूम रही। नवरात्र के दूसरे दिन देवी भक्तों ने मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप का पूजन-अर्चन किया। जिले के प्रसिद्ध देवी मंदिरों पर भोर से ही भक्तों की कतार उमड़ गई। भक्तों ने प्रसाद चुनरी आदि चढ़ाकर मां से अपने व परिजनों के कुशलता की कामना की।शहर के जापलिनगंज दुर्गा मंदिर सहित अन्य मंदिरों व घरों में दुर्गा सप्तशती, देवी भागत और दुर्गा चालीसा का पाठ पूरे दिन गूंजते रहे। जयकारों से मंदिरों के आस-पास का माहौल देवीमय हो गया। मान्यता है कि मां दुर्गा का यह स्वरूप ज्योर्तिमय होने के साथ ही तपस्या व त्याग की प्रतिमूर्ति है। इनकी उपासना से मनुष्य में तप, त्याग, वैराग्य, सदाचार और संयम की वृद्धि होती है। साथ ही क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.