कोडरमा, अप्रैल 2 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार को देवी मंडप स्थित हनुमान मंदिर में धूमधाम से पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही मंदिर प्रांगण में भक्तों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य कृष्ण मुरारी पाण्डेय ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। उन्होंने कहा कि भारतीय आध्यात्मिक परंपरा में यदि किसी एक चरित्र में वीरता, विनम्रता, ज्ञान, सेवा और समर्पण का अद्वितीय समन्वय देखने को मिलता है, तो वह भगवान हनुमान हैं। हनुमान जन्मोत्सव केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि मानव जीवन के आदर्शों का जीवंत उत्सव है। उन्होंने आगे कहा कि यह पर्व हमें यह स्मरण कराता है कि शक्ति का वास्तविक अर्थ केवल बाहुबल नहीं, बल्कि आत्मबल, धैर्य, सेवा और धर्म के प्रति अटूट निष्ठा भी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.