देवी मंडप में मंगलवार से अखंड रामचरितमानस पाठ का आयोजन
कोडरमा, जून 8 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। शहर के देवी मंडप मंदिर परिसर में रविवार को बैठक आयोजित की गई। इसमें पुरुषोत्तम मास के अवसर पर नौ जून की सुबह नौ बजे से देवी परिसर में अखंड रामचरितमानस का पाठ आयोजन की चर्चा हुई। यह बुधवार को हवन और ब्राह्मण भोजन के साथ सुबह 10 बजे समाप्त होगा। वहीं मौके पर मौजूद मंदिर के मुख्य पुजारी ने कहा कि पुरुषोत्तम माह के अवसर पर श्रीरामचरित मानस का पाठ करने से मन को शांति मिलती है और पापों से मुक्ति व मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। वहीं इस कार्यक्रम में शहरवासियों से शामिल होने की अपील की गई हैं। मौके कर कृष्ण मुरारी पांडेय, बरुण कुमार पांडेय, लक्ष्मी कांत पांडेय, छोटे लाल पांडेय, हीरा लाल पांडेय, रवींद्र पांडेय, आशीष पांडेय, धनंजय पांडेय, ऋषि कांत पांडेय, टिंकू बर्णवाल समेत दर्जनों की संख्या में लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.