कोडरमा, जून 10 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। देवी मंडप प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय अखंड श्री रामचरितमानस के अखंड पाठ का समापन बुधवार को हुआ। इस दौरान मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य कृष्ण मुरारी पांडेय ने कहा कि पुरुषोत्तम माह में श्रीरामचरितमानस का पाठ करने से साधक के जाने-अनजाने में हुए सभी पाप मिट जाते हैं और कथाओं और चौपाइयों के प्रभाव से क्षेत्र का वातावरण पवित्र बनता है और आपसी प्रेम बढ़ता है। मौके कर नगर परिषद झुमरी तिलैया के अध्यक्ष रमेश हर्षधर, सुरेश पांडेय, कृष्ण मुरारी पांडेय, बरुण पांडेय, लक्ष्मीकांत पांडेय, छोटे लाल पांडेय, माधव राम भार्गव,अनूप जोशी, हीरा लाल पांडेय, रविंद्र पांडेय, आशीष पांडेय, धनंजय पांडेय समेत कई लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- देवी मंडप में 24 घंटे का अखंड श्री रामचरित मानस पाठ शुरू यह भी पढ़ें- अखंड रामायण पा...