लातेहार, मार्च 7 -- लातेहार, प्रतिनिधि। शहर के अंबाकोठी में स्थित देवी मंडप का 11 वां वार्षिकोत्‍सव धुमधाम से मनाया जायेगा। इसे लेकर मंदिर समिति की एक बैठक प्रदीप कुमार अग्रवाल की अध्‍यक्षता में मंदिर परिसर में आयोजित की गयी। बैठक में दो दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गयी। आगामी 25 मार्च कोा झंडा पूजा प्रात: सात बजे से किया जायेगा,जबकि सुबह नौ बजे से अखंड कीर्तन प्रारंभ किया जायेगा। वहीं 26 मार्च को वेदी पूजन और अपराह्न 12:30 बजे से नौ कन्‍या पूजन के बाद भंडारा का आयोजन किया जायेगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए नगर वासियों से सहयोग करने की अपील की गयी हैं। बैठक में संतोष अग्रवाल व मोती प्रसाद, बनवारी प्रसाद, महेंद्र सिंह, रमेश प्रसाद, बैजनाथ प्रसाद, अनिल प्रसाद अग्रवाल, अमोल प्रसाद, गजेंद्र प्रसाद, चितरंजन प्रसाद, दीपक विश्‍वकर्मा, मुकेश ...