अमरोहा, मार्च 25 -- हसनपुर। मंगलवार को नगर स्थित शक्तिपीठ मां चामुंडा मंदिर पर चैत्र नवरात्र के छठे दिन मां भगवती के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की विधि विधान एवं सनातन धर्म के अनुसार पूजा-अर्चना की गई। मां से सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। भक्त सुबह से ही मां चामुंडा मंदिर, श्रीझारखंड महादेव शिवाला मंदिर, हनुमान मंदिर, शिव मंदिर, राधा-कृष्ण मंदिर, माई जी महाराज का मंदिर आदि पर पहुंचने शुरू हो गए थे। माता रानी को फल, फूल, प्रसाद, नारियल एवं चुनरी की भेंट कर ज्योति प्रज्वलित की गई। पुजारी सोमदत्त शर्मा ने बताया कि मां कात्यायनी शक्ति और साहस की प्रतीक हैं। कहा जाता है कि इनकी पूजा करने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है और जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.