बागेश्वर, अप्रैल 10 -- धरमघर, बागेश्वर। नंदा मैया मंदिर सनेती में देवी भागवत कथा सुनने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। पांचवे दिन कथावाचक आचार्य राजेंद्र पांडेय ने देवी के नौ रूपों के महत्व के बारे में बताया। कहा कि देवी भागवत कथा सुनने मात्र से ही मनुष्य के कष्ट दूर होते हैं। जहां धार्मिक कार्य जितने अधिक होंगे वहां आपदाएं नहीं के बराबर होंगी। मंदिर प्रांगण में आयोजित भागवत कथा के दौरान उन्होंने कहा कि परोपकार से बड़ा कोई धर्म नहीं है। उन्होंने भक्ति की नौ विधाओं के बारे में भी बताया। कथा सुनने, बाफिलागांव, दियाली, कुरौली, सुरकाली गांव, स्यूनी गांव, रीमा, किरोली, उडियार, पचार, महोली, किड्ई, बैकोड़ी आदि आदि गांवों से लोग कथा का आनंद लेने पहुंच रहे हैं। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, कांग्रेस जिलाध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.