हल्द्वानी, फरवरी 11 -- लालकुआं। श्री बिंदेश्वर महादेव मंदिर, इंद्रानगर-2 बिंदुखत्ता में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ के छठे दिन कथा व्यास पं. मनोज कृष्ण जोशी ने कहा कि भगवती ही समस्त सृष्टि की आदिशक्ति और जगत जननी हैं। उन्होंने कहा कि जब-जब धर्म की हानि होती है, तब-तब मां भगवती विभिन्न रूपों में अवतार लेकर भक्तों की रक्षा करती हैं। समिति अध्यक्ष शेर सिंह दानू, पुजारी नंदन गोस्वामी, कोषाध्यक्ष गोकुलानंद उपाध्याय, चंद्रशेखर कर्नाटक, जीवन रावत, कांता सिंह डसीला, महेश जोशी, जयराज भट्ट, सचिव देव सिंह देवली आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...