देवी भक्तों में रहा उत्साह
फतेहपुर, मार्च 19 -- जहानाबाद। नगर के प्राचीन श्री अंबिका देवी, अष्टभुजी (पाताली देवी), दुर्गा मंदिर, शीतला देवी, काली मंदिर, आशामाई मंदिर आदि देवी मंदिरों में भोर पहर से ही भक्तों ने पहुंचकर मां की पूजा-आराधना की। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में भी खासा उत्साह रहा। देवी भक्तों ने घरों व मंदिरों में विधि विधान से मां दुर्गा की पूजा अर्चना की। इसी तरह से हसवां के रामलीला मैदान के मां दुर्गा मंदिर, बाजार रोड के शीतला मंदिर, बस स्टॉप स्थित कुबरी माता मंदिर, संगत कुटी के दुर्गा मंदिर सहित बिलंदा के आनंदी माता मंदिरों में मां दुर्गा की पूजा को भक्त पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.