इटावा औरैया, मार्च 25 -- चैत्र नवरात्र की सप्तमी पर बुधवार को देवी मंदिरों में आदि शक्ति के सातवें स्वरूप माता कालरात्रि की पूजा अर्चना भक्तों ने की। श्रद्धालुओं ने माता को गुड़ व अनार का नेवैद्य अर्पित किया और घर परिवार में आकस्मिक संकटों से रक्षा की कामना भी की। देवी मंदिरों में सुबह से रात तक पूजन अर्चन का सिलसिला चला। सिद्ध पीठ माता कालीवॉह मंदिर, लखना के कालिका देवी मंदिर, प्राचीन कालीबाड़ी मंदिर व लालपुरा के कालिका माता मंदिर पर सबसे ज्यादा श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए पहुंचे।कई मंदिरों में माता का आकर्षक श्रंगार भी किया गया। सप्तमी तिथि 24 मार्च की शाम 4:08 से शुरू हो गई थी जो 25 मार्च को दोपहर 1:50 तक रही लेकिन उदया तिथि के अनुसार बुधवार को ही सप्तमी मनाई गई।आचार्य दिनेश तिवारी ने बताया कि मां दुर्गा के सातवें स्वरूप को कालरात्रि ...