जौनपुर, मार्च 26 -- जौनपुर, संवाददाता। वासंतिक नवरात्र के आठवें दिन गुरुवार को देवी भक्तों ने महा अष्टमी का व्रत रखा है। मां भगवती के महागौरी स्वरूप का दर्शन पूजन कर रहे हैं। मां के इस स्वरूप का दर्शन देवी भक्तों ने नौ दुर्गा शिव मंदिर विसर्जन घाट पर किया। शीतला चौकिया धाम में सुबह से भक्तों की भीड़ लगी है। परमानतपुर स्थित मां शारदा मैहर मंदिर में भी दर्शन पूजन का सिलसिला सुबह से चल रहा है।शीतला चौकिया धाम में चार बजे आरती के बाद मंदिर का पट खोला गया। शीतला चौकियां और मैहर मंदिर में महिलाएं बच्चों का मुंडन संस्कार भी करा रही हैं। मैहर मंदिर का पट सुबह खुलने के बाद से ही दर्शनार्थियों तांता लग गया। यहां महिलाएं पचरा गाती हैं।रात में महिलाएं बेसियउरा की पूजा करेंगी। घरों में इसकी तैयारी की जा रही है। माता को चढ़ाने के लिए महिलाएं ठोकवा, गुलग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.