औरंगाबाद, फरवरी 10 -- रफीगंज के लोहार गली देवी स्थान परिसर स्थित नवनिर्मित मंदिर में देवी प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के समापन अवसर पर कलाकारों द्वारा भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। जागरण के दौरान राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकी और शिव तांडव की सजीव प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। जौली छावड़ा, आरती अनमोल और धीरज द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीतों का दर्शकों ने रात भर जमकर आनंद उठाया। कार्यक्रम में संतोष कुमार, अशोक प्रसाद, अनुप मिश्र, रंजित, नरेश प्रसाद, गोपाल प्रसाद, राजू कुमार, कुंदन कुमार, चंदन सोनी, अरविंद सोनी, अध्यक्ष कौशल विश्वकर्मा, सचिव अरुण विश्वकर्मा, सतीश विश्वकर्मा, बालचंद, विजय, विष्णु सहित सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.