देवी पाटन से अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ 300 श्रद्धालुओं का जत्था
बलरामपुर, सितम्बर 5 -- बलरामपुर, संवाददाता। शक्तिपीठ देवी पाटन से अयोध्या धाम के दर्शन के लिए करीब 300 श्रद्धालुओं का जत्था तीन बसों और चौपहिया वाहनों से रवाना हुआ। धार्मिक यात्रा का आयोजन भाजपा नेता एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. विशाल मिश्रा की ओर से कराया गया। श्रद्धालुओं के दल को शक्तिपीठ देवी पाटन के महंत मिथलेश नाथ योगी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अयोध्या धाम पहुंचकर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के दर्शन-पूजन किए और प्रमुख धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं का दल शुक्रवार को वापस तुलसीपुर पहुंचा। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। शक्तिपीठ परिसर जय श्रीराम और माता के जयकारों से गूंज उठा। यात्रा में क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों के श्रद्धालु शामिल रहे। महंत मिथलेश नाथ योग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.