बलरामपुर, मई 18 -- तुलसीपुर। आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर के वार्ड नंबर एक देवी पाटन में लंबे समय से नालियों की सफाई न होने से लोगों को दुर्गंध और गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि नालियों में कचरा जमा होने से जलनिकासी भी प्रभावित हो रही है। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से वार्ड की सभी नालियों की नियमित सफाई कराकर स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...