संतकबीरनगर, मई 25 -- संतकबीरनगर। बखिरा पुलिस ने सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया। एसओ अरविंद शर्मा ने बताया कि 20 मई 2026 को बखिरा क्षेत्र के काटामान सिंह के निवासी अभिजीत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हिन्दू देवी-देवताओं के संबंध में एक अत्यंत आपत्तिजनक पोस्ट किया गया था। इस आपत्तिजनक पोस्ट के कारण लोगों में तनाव व्याप्त होने तथा लोक शांति व्यवस्था प्रभावित होने की गंभीर संभावना उत्पन्न हो गया था। उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। एसओ ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ शांति भंग की आशंका में कार्रवाई करते हुए एसडीएम मेंहदावल की कोर्ट में पेश किया गया। एसडीएम कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...