वाराणसी, अगस्त 26 -- कछवांरोड (वाराणसी)। मिर्जामुराद पुलिस ने प्रतापपुर गांव (मिर्जामुराद) निवासी दशमी को देवी-देवताओं पर अशोभनीय टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया। खजुरी चौकी प्रभारी गणेश पटेल ने बताया कि शिकायत पर उसे समझाया गया था। बावजूद वह मनमानी करता रहा। गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...