आजमगढ़, दिसम्बर 21 -- आजमगढ़, संवाददाता। नगर के परानापुर स्थित श्री हनुमान मंदिर में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कर सैकड़ों श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। श्रद्धालुओं के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। कथावाचक गणेश उपाध्याय ने कहा कि धर्म के मूल में जीव कल्याण की भावना है। उन्होंने सेवा और परोपकार को सबसे बड़ा धर्म बताते हुए कहा कि लोगों को अपने जिम्मेदारी को सम्यक ढंग से पूरा कर समाज के लिये योगदान देना चाहिए। कथा आयोजन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कथावाचक ने कहा कि भगवान की कथा का दान सबसे बड़ा दान है, क्योंकि भगवत कथा सुनने से समूह का कल्याण होता है और सभी सुनने वालों का उद्धार हो जाता है। इसी क्रम में आत्मदेव और गोकर्ण प्रसंग की चर्चा करते हुए उन्होंने अपने संगीतमय प्रवचन से लोगों का मन मोह लिया ।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.