बस्ती, अप्रैल 2 -- बस्ती, निज संवाददाता। सोनहा पुलिस ने सोशल मीडिया पर हिन्दू देवी-देवताओं की आपत्तिजनक फोटो अपलोड करने आरोपी को गिरफ्तार किया। अजीत कुमार निवासी पिपरहिया थाना सोनहा पर आरोप है कि वह हिन्दू देवी-देवताओं के आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बनाकर सोशल मिडिया पर वायरल किया था। इस कारण आम जनमानस में काफी आक्रोश तथा कानून एव व्यवस्था प्रभावित होने की प्रबल संभावना है। इसको देखते हुए आरोपी के मोबाइल से आपत्तिजनक वीडियो डिलीट कराया गया। शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए अजीत कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार करने वालों में एसआई दिलीप चौधरी व करूणेश यादव शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.