गिरडीह, मार्च 18 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। महायज्ञ स्थल पर स्थापित विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमा के साथ मानजोरी मे मंगलवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा के साथ खंडोली जलाशय मे देवी-देवाताओं की प्रतिमाओं को जलप्लावन कर विसर्जन किया गया। शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या मे श्रद्धालु शामिल थे। मानजोरी के बाबा वंशा नाथ महादेव मंदिर से गाजे-बाजे के साथ निकाली गई शोभा यात्रा लगभग पांच किलो मीटर पैदल दूरी तय कर खंडोली जलाशय पहुंची। घाट पर विभिन्न देवी- देवताओं की आरती उतारी गई। श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ देवी-देवताओं की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था के बीच शोभा यात्रा निकाली गई और शांति व्यवस्था के बीच प्रतिमा विसर्जन किया गया। बतला दें कि मानजोरी के बाबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.