किशनगंज, मार्च 26 -- किशनगंज। चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन बुधवार को मां दुर्गा के सप्तम स्वरूप सप्तम कालरात्रि की पूजा विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोचार के साथ हुई। बुधवार को मां दुर्गा के सातवें स्वरूप की पूजा को लेकर भक्तों की भीड़ शहर के अलग-अलग दुर्गा मंदिरों में उमड़ी थी। शहर के सभी दुर्गा मंदिरों में दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ सुबह शाम मंदिरों में जुटने लगी है। जिले में चैत्र नवरात्र से भक्ति का माहौल बना हुआ है। हर तरफ उत्साह एवं भक्ति का माहौल बना हुआ है। मां दुर्गा के दर्शन एवं पूजन के लिए सुबह से दुर्गा मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। किशनगंज शहर के प्रसिद्ध बड़ी कोठी दुर्गा मंदिर सहित कई मंदिरों में मां दुर्गा की आराधना के साथ पूजा-अर्चना शुरू हो गई है। श्रद्धालु मां दुर्गा के मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचे थे। वहीं घरों में ...