देवी-दुर्गा के प्रति अपशब्द का प्रयोग, वीडियो वायरल
सिद्धार्थ, मई 24 -- डुमरियागंज। शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक युवक जय भीम को मानने की बात कहकर मां दुर्गा के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करता हुआ दिख रहा है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया, पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। महज चार सेकेंड के वायरल वीडियो में एक युवक जय भीम को मानने की बात कह रहा है। साथ ही देवी दुर्गा के प्रति अभद्र टिप्पणी करता दिखाई पड़ रहा है। संबंधित युवक डुमरियागंज थाना क्षेत्र के भारतभारी इलाके का बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें- मंदिर परिसर में अश्लील टिप्पणी करने पर पीटा युवक की टिप्पणी से लोगों में आक्रोश है। प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.