आजमगढ़, मार्च 25 -- आजमगढ़, संवाददाता। रौनापार थाना की पुलिस ने बुधवार की सुबह क्षेत्र के पंचपुलिया इस्माइलपुर के पास से प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से धार्मिक पुस्तकें, नोटबुक और मोबाइल बरामद हुआ है। रौनापार थाना क्षेत्र के अराजी नौबरार करखिया किता प्रथम निवियहवा गांव निवासी रामकिशुन के घर में मंगलवार को धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन किया जा रहा था। हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी की जा रही थी। गांव के लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही थी। रौनापार थानाध्यक्ष मंतोश सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक रमेश कुमार ने बुधवार की सुबह क्षेत्र के पंचपुलिया...