भदोही, मई 5 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सरायकंसराय रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर मानव रहित रेलवे क्रासिंग न होने से चौरा माता देवी दर्शन करने को ग्रामीण 25 किलोमीटर लंबी दूरी तय करने को विवश हैं। मानव रहित फाटक बन जाए तो जौनपुर व प्रयागराज जाने वालों को कभी काफी राहत मिलेगी। सरायकंसराय रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर रेलवे फाटक लगवाना सिर्फ चुनावी मुद्दा बनकर रह गया है। सरायकंसार रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर मानव रहित रेलवे क्रासिंग न होना स्थानीय लोगों के लिए सबसे बड़ी मुसिबत है। ग्रामीणों की माने तो शादी के बाद आने वाली नई दुल्हनें गृह प्रवेश के पूर्व रेलवे लाइन के उस पार स्थित चौरा माता मंदिर में दर्शन करने जाती हैं। यह भी पढ़ें- मुकुरिया जंक्शन पर पीने के पानी के लिए यात्रियों को होती है परेशानी वाहन से उतरकर महिलाएं पैद...