देवी दर्शन को निकला परिवार सड़क हादसे का शिकार, पति-पत्नी व मासूम बेटे की मौत
कुशीनगर, जून 16 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिले के कप्तानगंज-नेबुआ मार्ग पर सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।
हादसे का विवरण गोरखपुर जिले के पिपराइच नगर निवासी रामलखन मद्धेशिया अपनी पत्नी शशिकला, बेटे रौनक और बेटी लाडो के साथ बाइक से बिहार स्थित मदनपुर देवी स्थान पर दर्शन-पूजन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान कप्तानगंज-नेबुआ मार्ग पर खोटहीं गांव के पास पीछे से आ रहे एक तेल टैंकर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के परिणाम टक्कर इतनी भीषण थी कि रामलखन मद्धेशिया और उनके मासूम बेटे रौनक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल पत्नी शशिकला और बेटी लाडो को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने शशिकला को बेहतर इलाज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.