उन्नाव, मार्च 28 -- सफीपुर। क्षेत्र के मां शंकरी देवी के दरबार में देवी जागरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें देवी के भजनों को सुनकर श्रोता पूरी रात झूमत रहे। मां शंकरी देवी सेवा समिति की ओर से आयोजित जागरण का शुभारंभ विधायक बंबालाल दिवाकर व चेयरमैन पति सौरभ बाजपेई मां की ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया। जीएस पार्टी के कलाकारों ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। भजन गायक ज्ञानेंद्र शुक्ला, सनी सरताज, विजया सलोनी, रोली सरगम आदि कलाकारों ने माता के सुंदर-सुंदर भजन गाकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। जागरण में बालाजी महाराज, राधाकृष्ण, मत्स अवतार सहित श्रीराम भगवान की प्रस्तुत की गई झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके पर समिति अध्यक्ष सुनील चौरसिया, देवकी नंदन, वीपी सिंह, अनिल, रामनरेश, नीरज सैनी, नागेन्द्र, उत्तम, आशीष, अमित, अमरनाथ, विक्र...