देवी जागरण में भजनों की धूम मची
चम्पावत, जून 25 -- जगदीश, लोहाघाट। झिरकुनी के देवी मंदिर में पांच दिनी देवी जागरण जारी है। इस दौरान महिलाओं ने भजन और झोड़ा गायन से वातावरण भक्तिमय बना दिया। देवडांगरों ने अवतरित होकर आशीर्वाद दिया। महिलाओं ने खोल दे माता खोल भवानी धर्म किवाड.., ओ मैय्या श्रृंगार तेरा लाल है..., सुनले हो मैय्या मेरी सुन ले माता.. आदि भजन पेश किए। रमेश चौबे ने पूजा कराई। यहां प्रधान नवीन जोशी, शेखरानंद जोशी, प्रकाश जोशी, राजेश जोशी, लोकमणी, नवीन चंद्र, अंबादत्त, जगदीश जोशी, सुरेश जोशी, केशव जोशी, पार्वती, हेमा, जानकी, केशवी देवी ने सहयोग दिया। यह भी पढ़ें- देवी जागरण में भजनों की धूम मची
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.