औरैया, अप्रैल 14 -- अछल्दा, संवाददाता। कस्बा के मोहल्ला हरीगंज बाजार में सोमवार रात आयोजित देवी जागरण में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूरी रात भक्ति गीतों और आकर्षक झांकियों के बीच श्रद्धालु झूमते नजर आए। कार्यक्रम का समापन मंगलवार भोर तारा रानी की कथा व प्रसाद वितरण के साथ हुआ। जागरण का शुभारंभ फर्रूखाबाद से आए सवारियां देवी जागरण ग्रुप के कलाकारों ने मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कर व माल्यार्पण के साथ किया। इसके बाद गणेश वंदना 'गजानन आ जाओ' से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद गायकों ने 'निमिया की डाल मईया', 'हम तेरे द्वार आए हैं मां', 'ए हो थावे वाली मईया', 'चलो बुलावा आया है', 'मइया का चोला लाल-लाल' जैसे भक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु पूरी रात गीतों पर थिरकते रहे। कार्यक्रम के दौ...