देवी जागरण में भक्ति गीतों पर देर रात झूमते रहे श्रद्धालु
सिद्धार्थ, मार्च 26 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज क्षेत्र के गालापुर स्थित वटवासिनी महाकाली स्थान पर मंगलवार की रात देवी जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भजन गायक राजन पाण्डेय व अमरमणि दुबे की भक्ति गीतों पर देर रात श्रद्धालु झूमते रहे।महाकाली की पूजन व गणेश वंदना से जागरण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। भजन गायक अमरमणि दुबे व राजन पाण्डेय ने देवी भजनों की प्रस्तुतियों से माहौल भक्तिमय बना दिया। भजन गायकों ने वटवासिनी मैया तोहर जय जयकार बा., देवी मइया तोहार कृपा कमाल कइले बा, निमिया के डार मैया, जय जय जय बंजरग बली., बम बम बोल रहा है काशी. जैसे गीतों से श्रोताओं को झुमाया। तूने मुझे बुलाया शेरावालिए. प्रस्तुत कर भक्तों को मंत्रमुग्ध किया। भजनों व झांकियों के बीच श्रद्धालु देर रात तक थिरकते रहे और जयकारे लगाते नजर आए। इस दौर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.