बेगुसराय, मार्च 26 -- खोदावंदपुर। बुधवार की रात देवी जागरण के बाद चैती दुर्गा मंदिर बाड़ा के पट दर्शनार्थियों के लिए खोल दिए गए। गुरुवार की सुबह से श्रद्धालु महिलाओं की भीड़ भगवती दुर्गा के दर्शन एवं खोईंछा भरने के लिए जुट गई। इसके साथ ही इस दुर्गा मंदिर परिसर में तीन दिवसीय मेला भी शुरू हो गया। इस दुर्गा मंदिर परिसर में दर्जनों दुकानें सज गई हैं। मेघौल दुर्गा मंदिर में गुरुवार की रात्रि देवी जागरण होगा। उसके बाद इस मंदिर का पट लोगों के दर्शन के लिए खोला जाएगा। इस मंदिर परिसर में भी मेला को लेकर दुकानें सजने लगी हैं। गुरुवार को भगवती दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा अर्चना हुई। दुर्गा मंदिरों में विद्वान पंडितों द्वारा दुर्गा सप्तशती का पाठ गुरुवार को भी जारी रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...