सिमडेगा, मार्च 27 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। चैती नवरात्र के महाष्टमी के मौके पर गुरुवार की रात डीसी कंचन सिंह एवं एसपी श्रीकांत एस खोटरे सलडेगा स्थित प्रसिद्ध देवी गुड़ी पूजा पंडाल पहुंचे। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा के चरणों में शीश नवाया और जिले की सुख-समृद्धि, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। पंडाल में पहुंचते ही पूजा समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। मौके पर डीसी और एसपी ने कहा कि नवरात्र का यह पर्व हमें शक्ति, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि त्योहार को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाएं। मौके पर नप उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, वार्ड पार्षद सुनीता देवी सहित पूजा समिति के कई लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...