मिर्जापुर, मार्च 23 -- मिर्जापुर। मां विन्ध्यवासिनी देवी के धाम विन्ध्याचल में नव निर्माण के नौ वर्ष के उपलक्ष्य में चैत्र नवरात्र मेले के अवसर पर विन्ध्य महोत्सव की चौथी निशा गायन और वादन के झंकृत रहा। वाराणसी, लखनऊ, प्रयागराज के ख्यातिलब्ध कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों ने भक्ति की गंगा बहाई, जिसमें मां विंध्यवासिनी के भक्त गोते लगाते रहे। इससे पहले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारम्भ अध्यक्ष नगर पालिका परिषद श्यामसुन्दर केशरी, अपर आयुक्त न्यायिक विन्ध्याचल मण्डल डा. विश्राम यादव, अपर जिलाधिकारी वि/रा अजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से शुभारंभ कराया। इस अवसर पर सभी अधिकारियों ने नव निर्माण के नौ वर्ष के अवसर पर लगाई गई चित्र प्रदर्शनी का भ्रमण कर अवलोकन किया गया। इसके बाद लोकगायिका किरन चैरसिया ने अपनी देवीगीत, लोकगायन सांस्कृतिक कार्यक्रम ...