प्रयागराज, मार्च 22 -- प्रयागराज, संवाददाता। वासंतिक नवरात्र के चौथे दिन देवी मंदिरों में मां भगवती के कूष्मांडा स्वरूप के दर्शन-पूजन के लिए जयकारा लगाते भक्तों की भीड़ पहुंचती रही। जहां भोर की मंगलाआरती के बाद दोपहर एक बजे तक अनवरत मां का आशीर्वाद लेने को दरबार में हाजिरी लगाई गई। वहीं मां ललिता देवी, मां खेमामाई व मां कल्याणी देवी मंदिर में शाम की शृंगार आरती से मध्यरात्रि की शयन आरती के बीच महिला मंडली की ढोल व थाप की गूंज पर भक्ति गीतों की प्रस्तुति के दौरान दर्शन को लोगों की आस्था उमड़ी।मां कल्याणी देवी मंदिर में पं. सुशील पाठक व श्यामजी पाठक की अगुवाई में शाम को मां कूष्मांडा देवी का पूजन कर भक्तों को दर्शन देने के लिए उनका आह्वान किया गया। त्रिपुर सुंदरी मां ललिता देवी मंदिर में मां का महाशृंगार पुजारी शिव मूरत मिश्र व हरिमोन वर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.