बहराइच, मार्च 22 -- बहराइच, संवाददाता। चैत्र नवरात्र पर मंदिरों व घरों में जगत जननी मां दुर्गा के गीतों से गूंज रहे हैं। मंदिरों व घरों में विधि विधान से मां जगदम्बा की पूजा-अर्चना का दौर चल रहा है। रविवार को शक्ति के उपासकों ने जगत जननी मां अम्बे के चतुर्थ स्वरूप कुष्मांडा की पूजा की गई। सुबह व शाम आरती के बाद जय माता दी के उद्घोष से वातावरण गुंजरित हो उठा है। महाआरती, कन्या भोग को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। शहर के झिंगहा घाट स्थित मौनी बाबा आश्रम में शतचंडी व भवानी मां के कथा की संगीतमयी कथा की आध्यात्मिक रसधार बह रही है। तो अति प्राचीन श्री देवी गुल्लावीर मंदिर में श्रद्धालुओं का दिन भर पूजा तांता लगा रहता है। शहर के अति प्राचीन पांडव कालीन श्रीसिद्धनाथ मंदिर में महंथ दशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर रवि गिरी महाराज विधि विधान से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.