नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- धीरेंद्र शास्त्री उर्फ बागेश्वर बाबा के एक बयान से पश्चिम बंगाल में बड़ा घमासान शुरू हो गया है। दरअसल धीरेंद्र शास्त्री हाल ही में बंगाल पहुंचे थे। यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए बंगाल के लोगों से अपील की है कि इस साल दुर्गा पूजा में दुर्गा माता की प्रतिमा के पास मांसाहारी खाना नहीं बिकना चाहिए। उन्होंने लव जिहाद को रोकने की भी बात की है। अब उनके बयान से बहस शुरू हो गई है। अहम बात यह कि धीरेंद्र शास्त्री का यह बयान दुर्गा पूजा उत्सव से ठीक पहले आया है। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान मूर्तियों के पास मांसाहारी भोजन की बिक्री नहीं होनी चाहिए। उन्होंने हिंदुओं से अपील करते हुए कहा कि वे नवरात्रि के दौरान नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा, "प्रतिमाओं के पास नॉनवेज नहीं बिकना चाहिए। बंगाल के हिंदुओं हम...