देवीस्थान की पकरिया में लगी आग से पेड़ जला
लखीमपुरखीरी, मई 12 -- कस्बे के बीच शास्त्रीनगर मोहल्ले में देवीस्थान पर लगे करीब दो सौ साल पुराने पकरिया के सूखे पेड़ में सोमवार शाम अचानक आग लग गई। इससे इसमें से निकले नीम और बरगद के हरे-भरे पेड़ काफी झुलस गए। देवी माता के स्थान के रूप में इस पेड़ के नीचे बहुत सालों से भजहर पूजा होती चली आ रही है। शनिवार को ही यह पूजा खत्म हुई थी। बताया जाता है कि सोमवार को कोई यहां पूजा करने आया और उसने पकरिया के खोखले पेड़ के अंदर कुछ जलाकर रख दिया। इससे धीरे-धीरे सूखे पेड़ में आग भड़क गई। पेड़ से लपटें और धुआं निकलते देख वहां इकट्ठा लोगों ने पानी डाला लेकिन ऊंचाई पर निकल रही लपटों पर असर नहीं पड़ा। सूचना पाकर पहुंचे दमकलकर्मियों ने एक घंटे में आग पर काबू पाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.