बिजनौर, जनवरी 22 -- बिजनौर। देवीलोक कॉलोनी में करीब एक माह पहले फायरिंग व मारपीट कर आतंक फैलाने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने एक नाबालिग को पकड़ लिया है। इस घटना से इलाके में काफी दहशत फैल गई थी। 22 दिसंबर को चक्कर रोड बाईपास स्थित देवीलोक कॉलोनी के पास गन्ने के खेतों में करीब 40 से 50 युवकों ने आपसी रंजिश को लेकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से मारपीट की थी। झगड़े के दौरान दोनों पक्षों की ओर से 20 राउंड से अधिक फायरिंग और तोड़फोड़ भी की गई थी। इस मामले में थाना कोतवाली शहर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 26 दिसंबर को इस केस में शामिल पांच आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इस घटना में एक नाबालिग भी शामिल था। इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.