गुड़गांव, अप्रैल 4 -- सोहना, संवाददाता। तावडू मार्ग की घाटी में स्थित देवीलाल मोड़ पर टूटी सुरक्षा दीवार के पास एक कार लगभग 25 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान कार कई बार पलटी खाते हुए नीचे गिरी, जिससे चालक घायल हो गया। उसे हाथ और पैरों सहित शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को पहले सोहना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, बाद में परिजन उसे उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित अस्पताल ले गए। शुक्रवार शाम करीब सात बजे यह दुर्घटना उस समय हुई जब सोहना से तावडू की ओर जा रही कार देवीलाल मोड़ पर असंतुलित हो गई। सामने से तेज रफ्तार में आ रहे वाहन से बचने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार टूटी सुरक्षा दीवार के स्थान से खाई में गिर गई। नीचे गिरते समय कार पुलिया की दीवार से टकराते हुए कई बार पलटी खाती रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.