देवघर, अप्रैल 5 -- देवीपुर। देवीपुर के नये थाना प्रभारी के रूप में प्रशांत कुमार के पदस्थान के बाद उनका स्वागत और निवर्तमान थाना प्रभारी संदीप कृष्णा को विदाई दी गयी। कार्यक्रम में निवर्तमान थाना प्रभारी संदीप कृष्णा व नये थाना प्रभारी प्रशांत कुमार को माला और अंगवस्त्र देकर सम्मनित किया गया। मौके पर 20 सूत्री उपाध्यक्ष तेजनारायण वर्मा, प्रमुख प्रतिनिधि नीलम यादव, उपप्रमुख मिथिलेश यादव, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मुकेश यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य महेंद्र यादव, कांग्रेस नेता राजेश बरनवाल, मुखिया जयप्रकाश मंडल, लक्ष्मण मंडल, पूर्व मुखिया संजय यादव, मानपुर मुखिया प्रतिनिधि शमशाद आलम, झामुमो नेता सलीम अंसारी सहित देवीपुर थाना के पुलिस अधिकारी व बल उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...