देवीपुर : सड़क हादसे में एम्स गार्ड की मौत
देवघर, मई 24 -- देवीपुर, प्रतिनिधि। देवीपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात थार व बाइक की टक्कर में एम्स देवघर में कार्यरत एक गार्ड की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिरसिया गांव निवासी 30 वर्षीय रूपेश कुमार राय के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रात में वह एम्स से ड्यूटी समाप्त कर मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार थार वाहन चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घटना के बाद की स्थिति घटन के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल रूपेश को आनन-फानन में एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शनिवार को परिजनों को सौंप दिया। मामले में पीड़ित पक्ष द्वारा दिए गए आवेदन पर देवीपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.