देवघर, जनवरी 12 -- देवघर, प्रतिनिधि। देवीपुर थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव निवासी राजन कुमार नामक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। अज्ञात साइबर अपराधियों ने उसके खाते से 3,300 रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित युवक ने इस संबंध में थाना में शिकायत देने पहुंचे । लेकिन उसके पास संबंधीत कागजात की फोटो कॉपी नहीं रहने के कारण वह आवेदन नहीं दे पाया । प्राप्त जानकारी के अनुसार मानिकपुर गांव निवासी युवक के मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को किसी कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए युवक को विभिन्न तरह के प्रलोभन दिए। आरोपी ने युवक को भरोसे में लेकर मोबाइल पर भेजे गए लिंक पर क्लिक करने या कुछ जानकारी साझा करने को कहा। युवक द्वारा बताए गए निर्देशों का पालन करते ही उसके बैंक खाते से 3,300 रुपये की राशि कट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.