देवघर, जून 4 -- देवीपुर, प्रतिनिधि उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देशानुसार बुधवार को देवीपुर प्रखंड सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश बारला व अंचलाधिकारी खोपलाल राम ने की। जनता दरबार में क्षेत्र के ग्रामीणों ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, चापाकल मरम्मत सहित विभिन्न जन -समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। अधिकारियों ने मामलों की सुनवाई करते हुए कई शिकायतों का मौके पर ही निष्पादन किया तथा संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से प्रत्येक बुधवार को प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय में नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- करौं प्रखंड मुख्यालय में जनता दरबार का आयोजन उन्ह...