देवघर, अप्रैल 22 -- देवीपुर, प्रतिनिधि। देवीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पतरो नदी से अवैध रूप से बालू उत्खनन करते हुए एक जेसीबी मशीन और एक ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त किया है। मंगलवार रात थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बालू उत्खनन करते दोनों गाड़ियां जब्त की। वहीं पुलिसबल को देखते जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर चालक और अन्य संलिप्त लोग फरार हो गए। थाना प्रभारी के आदेश पर एएसआई व कई जवान, चालक चौकीदार आदि ने जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर जब्त कर थाना ले गये। ग्रामीणों ने बताया है कि सड़क निर्माण कर रहे संवेदक पीसीसी, कलवर्ट आदि निर्माण के लिए रात अवैध रूप से बालू उत्खनन कर रहा था। उसी क्रम में इसकी भनक पुलिस को लग गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...